Monday, March 14, 2022

Bank Account Number कैसे मालूम करें ? 4 बेहद आसान तरीकों 2023

 • Bank Account Number कैसे मालूम करें ? 4 बेहद आसान तरीकों से !


अपना बैंक अकाउंट नंबर कैसे पता करें : दोस्तों आज की पोस्ट के जरिए हम आपके साथ एक ऐसी जानकारी साझा करने जा रहे हैं इसके माध्यम से आप अपने बैंक का अकाउंट नंबर जान सकते हैं। आज हम आपको यहां पर एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 4 तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने अकाउंट नंबर को बड़ी आसानी से जान पाओगे।

कभी हमारे साथ ऐसा होता है कि हमें किसी स्थान पर बैंक अकाउंट नंबर की जरूरत पड़ जाती है और हमारे पास नहीं होता है और हमारे बैंक अकाउंट नंबर याद ना रहने का कारण यह भी होता है कि आजकल सभी लोग एक से अधिक अकाउंट रखते हैं और इसके अतिरिक्त बैंक के अकाउंट नंबर बहुत ज्यादा लंबे अंक के होते हैं तो ऐसी कंडीशन में बैंक अकाउंट नंबर याद रखना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

तो दोस्तों ऐसी कंडीशन में आपके पास आपके बैंक की पासबुक नहीं है और आपको किसी कार्य के लिए आपका बैंक अकाउंट नंबर चाहिए तो आप हताश होकर बैठ जाती है तो दोस्तों अगर आपके पास बैंक पास बुक नहीं है इनकी अतिरिक्त हम आपको ऐसे चार स्थान बताने जा रहे हैं जिनके माध्यम से आप अपना बैंक अकाउंट नंबर पता कर सकते हैं तो चलिए शुरू करते हैं और जानने का प्रयास करते हैं कि ऐसे कौन-कौन से 4 तरीके हैं जिनको अपनाकर हम अपना बैंक अकाउंट नंबर जान सकते हैं।

 • 🔷 मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन के माध्यम से

दोस्तों आज के समय में लगभग सभी बैंकों के पास उनके मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन होते हैं। अगर आप इस स्मार्टफोन का यूज करते हैं तो आप भी अपने मोबाइल फोन में बैंक की मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं तो वहां से आप अपने अकाउंट नंबर का पता कर सकते हैं। तो दोस्तों सबसे पहले आपको अपने बैंक का बैंकिंग एप्लीकेशन डाउनलोड करना है और उसमें आपको लॉग इन करने और प्रोफाइल सेक्शन को ओपन करना है वहां पर आपको अपना नाम एड्रेस के साथ अकाउंट नंबर एवं आईएफएससी कोड भी अंकित मिल जाएगा।

 • बैंक अकाउंट नंबर मालूम करें बैंकिंग एप्लीकेशन से

🔷 Online internet banking से पता करें

दोस्तों अगर आप अपने मोबाइल बैंकिंग इस्तेमाल नहीं करती है या उसमें आपका बैंक अकाउंट निकालने में कोई परेशानी आ रही है तो आप ऐसी कंडीशन में ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से अकाउंट पता कर सकते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है वहां पर आपको इंटरनेट बैंकिंग की यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना है लॉग इन करने के पश्चात आप उस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे वहां पर आपका बैंक अकाउंट नंबर दिखाई दे रहा होगा।

 • चेक ऑनलाइन बैंक अकाउंट नंबर

🔷  चेक बुक से मालूम करें बैंक अकाउंट नंबर

आजकल सभी प्रमुख बैंक अपने उपभोक्ता को चेक बुक अकाउंट खोलने के लिए सुविधा प्रदान कर रही है अगर आपको भी चेक बुक मिला है तो आपको भी अकाउंट नंबर जरूर मिला होगा। आप उस बैंक द्वारा दिए गए चेक बुक को निकाल सकते हैं और उसमें आपकी बैंक का नाम आईएफएससी कोड के साथ आपका अकाउंट नंबर भी दिया रहता है तो दोस्तों आप इस प्रकार अपना बैंक अकाउंट नंबर जान सकते हैं।

 • बैंक अकाउंट नंबर कैसे पता करें ?

🔷 टोल फ्री कस्टमर केयर की सहायता से

दोस्तों अगर आपको अपनी बैंक का अकाउंट नंबर इन तीन बताएगा तरीकों के माध्यम से नहीं मिल रहा है तो हम आपके लिए लास्ट का एक और तरीका लेकर आएं आप अपने बैंक की कस्टमर केयर की सहायता से अपना बैंक अकाउंट नंबर मालूम कर सकते हैं तो आपको अपने बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए टोल फ्री कस्टमर सर्विस पर कॉल कर सकते हैं उसके पश्चात आपको कस्टमर केयर अधिकारी से अपने अकाउंट के बारे में जानकारी पूछनी होगी ध्यान रहे कॉल आपको अपने बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर से ही करना है इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा होना चाहिए और प्रमुख बैंकों की कस्टमर केयर नंबर नीचे हम आपको बता रहे हैं।

Andhra Bank1800 425 1515

Axis Bank 1-860-419-5555

Bank of Baroda1800 258 44 55

Bank of India1800 220 229

HDFC Bank 022-61606161

ICICI Bank1860 120 7777

Punjab National Bank1800 180 2222

State Bank Of India (SBI)1800 112211

UCO Bank1800-274-0123

Union Bank of India1800 22 2244

Note : कस्टमर केयर नंबर आपके बैंक की एटीएम कार्ड के पीछे भी लिखा होता है आप उस नंबर पर पहले कॉल कर सकते हैं फिर फोन द्वारा किसी को भी चाहे वह आपके बैंक का अधिकारी जो ही ना हो आप अपना एटीएम कार्ड नंबर चार अंको का पिन कार्ड की एक्सपायरी डेट एक कार्ड के पीछे लिखे हुए 3 अंकों का सीवीवी नंबर आदि। कभी भी किसी के साथ शेयर ना करें।

• नाम से बैंक अकाउंट नंबर कैसे पता करें ?

दोस्तों बहुत सारे लोग गूगल पर सर्च करते हैं जैसे बैंक का अकाउंट नंबर सर्च बाय नेम इसका अर्थ होता है कि बैंक अकाउंट नंबर नाम से सर्च कर सकते हैं दोस्तों अगर आप अपनी सवालों का जवाब जानना चाहते हैं तो आपको मैं साफ-साफ बता देना चाहती हूं कि आप कभी भी अपने नाम से अकाउंट नंबर नहीं मालूम कर सकते हैं।

अगर आप अपना बैंक अकाउंट नंबर जानना चाहते हैं तो हमें यहां पर आपको 4 तरीके बताए हैं जो कि बैंक द्वारा ही उपलब्ध कराए गए हैं यह सभी सर्विस बैंक द्वारा प्रदान की गई है तो आप केवल इन 4 तरीकों के माध्यम से अपना बैंक अकाउंट नंबर मालूम कर सकते हैं तो उम्मीद करते हैं अब आपको आपके सवाल का जवाब मिल गया होगा।

 • कंक्लुजन

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हमने आपको बताया है बैंक का अकाउंट नंबर कैसे मालूम करें और बैंक अकाउंट नंबर मालूम करने के लिए यहां पर हमें आपको 4 तरीके बताए हैं जिससे आपको कभी भी बैंक अकाउंट नंबर की जरूरत पड़े, तो आप को किसी भी तरह की परेशानी ना उठानी पड़े। ऐसी ही किसी भी परेशानी से बचने के लिए आप अपने बैंक अकाउंट नंबर को अपने किसी पर्सनल डायरी में लिख कर आ सकते हैं जिसे आप हमेशा अपने पास रखते हैं या फिर अपने मोबाइल फोन में फोटो क्लिक करके रख सकते हैं जिससे आपको आवश्यकतानुसार कहीं पर भी इस्तेमाल कर सके। तो दोस्तों उम्मीद करती हैं आपको मेरी जानकारी जरूर पसंद आई होगी और आपके लिए उपयोगी जरूर साबित हुई होगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Labels: , ,

Wednesday, September 1, 2021

नए Atm Card के लिए Apply कैसे करें \ How To Apply New ATM Card

  नए Atm Card के लिए Apply कैसे करें ? 2023 In Hindi


दोस्तों आज के समय में अधिकतर लोग अपनी सभी कार्यों को ऑनलाइन करना पसंद करते हैं क्योंकि आज की दुनिया डिजिटल दुनिया रह गई है। तो सभी लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना भी पसंद करती है और ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए एटीएम मशीन से पैसे निकालने के लिए एटीएम डेबिट कार्ड की जरूरत पड़ती है परंतु कुछ लोगों के पास एटीएम कार्ड नहीं होते हैं। तो मेरे मन में एक विचार आया क्यों ना आज का हमारा टॉपिक एटीएम कार्ड के ऊपर होना चाहिए जिससे लोगों को अपने पैसे निकालने के लिए बैंक में जाने के लिए लंबी लाइन में ना लगना पडे और अपने समय को बर्बाद ना करना पड़े तो दोस्तों आज की टॉपिक में मैं आपके साथ जानकारी शेयर करने जा रही हूं नये एटीएम कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें।


 •  New ATM Card के लिए Apply


दोस्तों आज ही मैं जो आपको एटीएम कार्ड के लिए प्रोसेस बता रही हूं ऑफलाइन है और एटीएम कार्ड आवेदन करने की प्रोसेसिंग बहुत ही आसान है अगर आप ए टी एम कार्ड आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए हमारे इस पोस्ट को ध्यान से अवश्य पढ़ें। अगर इसके लिए आपका अकाउंट जाए तो बैंक ऑफ, इंडिया स्टेट, बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक में या फिर अन्य किसी और ऑफलाइन आवेदन करने की प्रोसेसिंग सभी बैंक में एक जैसी होती है।


तो इसके लिए आपको अपने account से जुड़े बैंक से एटीएम कार्ड के लिए अप्लाई करने वाले फॉर्म की जरूरत पड़ेगी जो कि आपको बैंक में बड़ी आसानी से अवेलेबल हो जाएगा।


 • महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स : Necessary Document


दोस्तों अगर आप अपनी बैंक में एटीएम कार्ड के लिए आप अप्लाई करने जा रहे हैं तो उसके लिए आपको कुछ आवश्यक डाक्यूमेंट्स भी जरूरत पड़ेगी तो आप हमारे द्वारा बताए गए इन डाक्यूमेंट्स को अपने साथ लेकर जाए नहीं तो आपको दोबारा से वापस आना पड़ेगा।


�बैंक की पासबुक 

�पहचान पत्र की फोटो कॉपी 

�एक फोटो 

�आधार कार्ड


 • नए एटीएम कार्ड / डेबिट कार्ड का फॉर्म कैसे भरें?


दोस्तों एटीएम कार्ड को बनवाने के लिए उससे पहले आपको एटीएम कार्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरना पड़ेगा और इस एप्लीकेशन फॉर्म को भरना बहुत ही आसान होता है यहां पर आप को समझाने के लिए मैंने बैंक ऑफ इंडिया नाम से फॉर्म इस्तेमाल किया है। SBI, HDFC, PNB जैसी अन्य बैंकों की फॉर्म भरने की प्रोसेसिंग लगभग एक जैसी ही होती है।


एटीएम कार्ड अप्लाई करने वाला फॉर्म 3 हिस्सो में होता है तो पहले पार्ट में आपको पर्सनल जानकारी कंप्लीट करनी पड़ती है वहीं पर दूसरे भाग में आपको बैंक अकाउंट की डिटेल्स देनी होती है वहीं पर आपको तीसरे पार्ट में कामकाज के बारे में बताना पड़ता है

Atm card के लिए आवेदन करने का फॉर्म तीन भागों में बटा होता है. पहले भाग में जहाँ आपको व्यक्तिगत जानकारी भरनी होती है वहीँ दूसरे भाग में बैंक खाते का विवरण इत्यादि की जानकारी देनी होती है. जबकि तीसरे भाग बैंक के कामकाज के लिए होता है.



 • एटीएम कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें ?


�1. बैंक शाखा का नाम


ATM/Debit card के लिए अप्लाई करने का फॉर्म लेने के बाद सबसे पहले कॉलम में आपको अपनी बैंक ब्रांच का नाम लिखना है।


�2. नाम भरे


इसके पश्चात आपको दूसरे खाने में अपना नाम डालना होगा और वही नाम डालना है जो आपकी अपनी बैंक की पासबुक में लिखा हुआ है।


�3. जन्म तिथि (Date of birth)


तीसरे कॉलम में आपको अपनी जन्मतिथि (Date of Birth) डालनी है जो आपकी आधारकार्ड पर जन्म तिथि है वही इस फोरम के अंदर भरनी है।


�4. डाक पता


एटीएम कार्ड आपके डाक के द्वारा आपके पास पहुंचाया जाता है इसलिए डाक पता आपको बिल्कुल सही भरना है जिससे एटीएम प्राप्त होने में आपको कोई भी परेशानी ना आए।


�5. पिन कोड


पिन कोड में आपको अपने डाकखाने का पिन लिखना है यह पिन 6 अंको का होता है।


�6. मोबाइल नंबर


आपको अपना मोबाइल नंबर अवश्य डालना है अगर टेलिफोन नंबर है तो आप वह भी डाल सकते हैं।


�7. ईमेल आईडी


यह ऑप्शन वैकल्पिक है यदि आप अपना ईमेल एड्रेस जानना चाहते हैं तो डाल सकते अन्यथा इसे खाली छोड़ दें।


8. बैंक खाता विवरण


इस ऑप्शन में बैंक खाते के बारे में आपको कई सारे खाने वाली हुए दिखाई दे रहे हैं तो सबसे पहले खाने में आपको अपने बैंक ब्रांच का नाम भरना है उसके साइड में आपको खाते का प्रकार उदाहरण के लिए बचत खाता है या चालू खाता में डालना है इसके बाद आपको अकाउंट नंबर डालना है और चौथे खाने में आपको अकाउंट खोलने की डेट डालनी है आप अकाउंट खोलने की तारीख वाले अकाउंट को खाली भी छोड़ सकते हैं अगर आपको डेट नहीं मालूम है तो। दोस्तों अगर आपके पास एक से अधिक अकाउंट है जैसे कि जॉइंट अकाउंट इत्यादि तो आप दूसरे अकाउंट की भी डिटेल से भर सकते हैं।


�9. अतिरिक्त भाषा सिलेक्ट करें


दोस्तों यह भी एक वैकल्पिक ऑप्शन है जब आप किसी भी एटीएम कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं तो एटीएम कार्ड का उपयोग करते समय आपको हिंदी और इंग्लिश इन भाषाओं का चयन करना को मिलता है आप जब भी परंतु अगर आप हिंदू भाषाओं के अतिरिक्त किसी तीसरी भाषाओं को सेलेक्ट करना चाहते हैं तो उस पर टिक का निशान लगा दे


10. हस्ताक्षर

 

आखरी ऑप्शन में आपको अपने सिग्नेचर करनी होती है ठीक वैसे ही सिग्नेचर आपको करनी पड़ेगी जैसे कि आपने अकाउंट खुलवा के समय किए थे।


Note :

SBI, HDFC, ICICI बैंक के एटीएम कार्ड मैं आपको एक एक और ऑप्शन भरने को मिल सकता है इन फोरम में आपको एटीएम कार्ड का प्रकार सेलेक्ट करना पड़ता है जैसे कि मास्टरकार्ड, रुपए कार्ड या फिर विजा कार्ड का ऑप्शन होता है आप जिस कार्ड को बनवाना चाहते हैं उस ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं।


 • Disclaimer


दोस्तों लगभग सभी बैंकों में एटीएम कार्ड के आवेदन करने के लिए फॉर्म एक जैसा होता है फिलहाल मैंने यहां पर आपको एसबीआई और बैंक ऑफ इंडिया पीएनबी का फॉर्म प्रारूप देखा है। जिसमें लगभग समानता होती है उपरोक्त फोरम में सभी डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म के साथ आपको अपनी पहचान पत्र की फोटो कॉपी लगा देनी है और बैंक के कर्मचारी को यह फॉर्म दे दे। यदि कोई भी जानकारी अधूरी रह गई है तो बैंक का कर्मचारी आपको बता देंगे उसे आप ठीक कर सकते हैं या पूरा कर सकते हैं। उसके पश्चात आप घर जा सकते हैं फॉर्म सबमिट होने के 15 से 30 दिन के अंदर डाक द्वारा एटीएम कार्ड आपके पास पहुंच जाएगा।

Labels: , , ,